पूर्व की भांति इस बार भी ऊपर से थोपा जाएगा दनकौर भाजपा मंडल अध्यक्ष?
अब देखना है कि मंडल अध्यक्ष सांसद ग्रुप से आता है या विधायक ग्रुप का होगा अध्यक्ष

दनकौर: भाजपा कार्यकर्ताओं पर किस ग्रुप का थोपा जाएगा दनकौर मंडल अध्यक्ष इस शशंय के बीच पूर्व की भांति आज फिर अपनाई गई चुनाव प्रक्रिया, भाजपा कार्यकर्ताओं को कल जितना उत्साहित देखा गया आज उतना ही निराशा देखने को मिली कारण सभी प्रत्याशियों से नाम वापसी के भरवाएं गए विड्रोल फॉर्म रहे ,बताया गया कि अब ऊपर से ही अध्यक्ष पद पर मनोनित होकर आयेगा,
भाजपा की वरिष्ठ नेता अजीत चौहान ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के उपलक्ष में आज दनकौर मंडल में मंडल चुनाव प्रभारी सुनील भाटी के नेतृत्व में मंडल अध्यक्षों का द्रोणाचार्य मंदिर के प्रांगण में नामांकन किया गया नामांकन प्रक्रिया सरलता सहजता से पूर्ण कर ली गई जिसमें सभी ने अपने-अपने मत रखें और कहा कि आने वाला मंडल अध्यक्ष कोई भी हो हम भारतीय जनता पार्टी की सरल शैली के अनुसार देश को प्रगति मार्ग पर अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे हम सभी लोग एक साथ इकट्ठा होकर काम करेंगे चाह मंडल अध्यक्ष कोई भी हो चाहे मंडल प्रतिनिधि कोई भी हो हम सबको संगठित होकर रहना है और देश के विकास में भाजपा सरकार के विकास के लिए हमें अग्रशील होकर काम करना है,
आज की नामांकन प्रक्रिया में कल हुए नामांकन में दो मंडलप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में अपने नाम वापस लिए और भारतीय जनता पार्टी के नारों के उदघोष के साथ और जय श्री राम के उदघोष के साथ संगठन महापर्व नामांकन प्रक्रिया का समापन हुआ। आज की नामांकन प्रक्रिया में उपस्थित मुख्यतः बूथ अध्यक्ष और कल हुए नामांकित अभ्यर्थियों ने भाग लिया