बुलन्दशहर

व्यापारियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न स्वीकार नहीं होगा – नरेश गोयल

बुलंदशहर:आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री एस. के. सक्सेना के नेतृत्व में नव नियुक्त अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) / ACF-2 श्रीमती मनीषा चौधरी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट करने पहुँचा,

प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमती मनीषा चौधरी का बुलंदशहर आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें जनपद के व्यापारिक वातावरण एवं व्यापारियों से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री नरेश गोयल ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन सभी व्यापारी करेंगे, किन्तु किसी भी व्यापारी का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो पहले व्यापारी को सुधार का अवसर दिया जाए तथा विभाग और व्यापारियों के बीच समन्वय एवं विश्वास का वातावरण बना रहे।

अभिहित अधिकारी श्रीमती मनीषा चौधरी ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि नियमों का पालन करने वाले किसी भी व्यापारी को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपनी दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा केवल सुरक्षित एवं मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री का ही विक्रय करने का आग्रह किया।

इस पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आश्वासन दिया गया कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों पर स्वच्छता बनाए रखेंगे, खाद्य सुरक्षा के नियमों का पूर्ण पालन करेंगे तथा किसी भी प्रकार की मिलावटी अथवा अमानक सामग्री का विक्रय नहीं करेंगे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा दोनों पक्षों ने उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और व्यापारियों एवं विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल, जिला सचिव सुमित महेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष अरुण गोयल, नगर प्रभारी विजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजय गोयल, अशोक बंसल, सतीश गोयल, लाजपतपुरी से संदीप भूटानी, दर्पण अरोड़ा, आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे,

रिपोर्ट- संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!