कोबरा के डसने से बारहवीं की छात्रा की दर्दनाक मौत
जिला अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद हुआ जल प्रवाह

औरंगाबाद (बुलंदशहर)ग्राम ईलना में एक बालिका की कोबरा सांप के डस लिए जाने से दर्दनाक मौत हो गई। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिए जाने पर परिजन बायगीरों के यहां ले गए लेकिन तमाम कोशिशें नाकाम रहीं। मृतका का शव रविवार को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया गया।
ग्राम ईलना निवासी बब्लू लोधी की पंद्रह सोलह वर्षीय पुत्री ज्योति शनिवार की शाम खेत में धान की रोपाई करने गयी थी।खेत किनारे कोबरा सांप ने ज्योति के पैर में डंक मार दिया
डंक लगते ही ज्योति लड़खड़ा कर गिर गई। सांप का जहर पूरे शरीर में फैल गया। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्योति की मौत के समाचार से परिजनों में हड़कंप मच गया लेकिन उन्होने हार ना मानते हुए उसकी प्राण रक्षा के उद्देश्य से जहांगीराबाद, मूढ़ी बकापुर, पीरपुर, बहादुर गढ़ आदि स्थानों पर ले जाकर बायगीरों को दिखाया लेकिन तमाम कोशिशें बेकार साबित हुई। निराश परिजनों ने रविवार को अनूपशहर गंगा घाट पर मृतका का जल प्रवाह कर दिया। ज्योति लोक किसान इंटर कालेज ईलना में कक्षा बारह की छात्रा थी। छात्रा की असामायिक मौत से गांव में शोक व्याप्त है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






