बुलन्दशहर

प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने किया मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ 

एन पी एस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरे प्रदेश में शुरू किए गए मिशन शक्ति -5 अभियान के अंतर्गत सोमवार को एन पी एस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल द्वारा औरंगाबाद थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र का फीता काट कर शुभारंभ किया । उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए जो असीम प्रयास किए हैं उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम ही होगी। उनके प्रयासों के चलते आज प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं को अपनी सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूर्ण विश्वास हो चला है।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा,समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति संबंधित जानकारी के लिए फोल्डर उपलब्ध कराये गये जिससे विद्यार्थी इसके महत्व से अवगत हो सकें।

थाना प्रभारी रामनरायण सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के लिए सम्मान सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है।साथ ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और सार्वजनिक स्थलों मेलों मंदिरों में सुरक्षा उपायों को और भी अधिक मजबूत बनाना है।

विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने जागरूकता रैली निकाली। तथा महिलाओं को सम्मान अधिकार और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उप निरीक्षक खुश्बू,उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह,शशिकांत, अंकित यादव, नीटू मलिक, आदि ने सहयोग किया।

प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल अंशु गोयल ललिता चौधरी लोकेश वर्मा नेहा पाठक बबीता सिंह आकाश डांगुर शाश्वत गोयल, प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

रिपोटर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!