बुलन्दशहर

के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह 

विज्ञान प्रदर्शनी का भी हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखावटी में शनिवार को वार्षिक कार्ड वितरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ प्रबंधक अर्पित ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ साथ चुहूमुखी विकास हमारा एक मात्र ध्येय है। आत्मविश्वास के साथ कठोर परिश्रम से हर सफलता प्राप्त की जा सकती है।

कक्षा एक में अराध्या शर्मा,दो में प्रकाश तीन में आर्यन चार में इतिशा पांच में कनिष्क प्रथम रहे। कक्षा छह में नैंसी सात में कनिष्क आठ में चंचल नौ में सार्थक कक्षा ग्यारह विज्ञान श्रुति भारद्वाज कक्षा ग्यारह वाणिज्य विशाल गौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

प्रत्येक कक्षा में पहला दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा शत प्रतिशत उपस्थिति, सर्वाधिक सुधार करने वाले तथा निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ अनुशासन पुरस्कार खेल उत्कृष्ट प्रदर्शन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान पुरस्कार वितरण किया गया। अभिभावकों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई तथा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें छात्रों ने नवीनतम तकनीकों पर आधारित प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। राजस्थानी चोखी ढाणी थीम पर सजीव प्रदर्शन किया और लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया गया , प्रधानाचार्य विभा शर्मा ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!