पं० जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के उपलक्ष्य में श्री द्रोणाचार्य (पी. जी.) कॉलिज में हुआ कार्यक्रम

दनकौर: आज स्वतंत्र भारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के उपलक्ष्य में श्री द्रोणाचार्य (पी. जी.) कॉलिज , दनकौर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति रानी सेन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गिरीश कुमार वत्स जी के द्वारा की गई । कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ गिरीश कुमार वत्स एवं उपप्राचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलन व पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके की गई।
डॉ. नाज़ परवीन ने पंडित नेहरू जी के जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी राष्ट्र के निर्माण में बच्चों के विकास और शिक्षा का होना बेहद जरूरी समझते थे। उनके अनुसार किसी भी मजबूत राष्ट्र के निर्माण में बच्चों का अहम रोल होता है। अतः सभी बच्चों को राष्ट्र हित को ध्यान में रखकर कार्य करने होंगे तभी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का सपना पूरा हो सकता है।
कार्यक्रम में डॉ. राजीव पांडेय जी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन से जुड़े प्रसिद्ध प्रसंगों को साझा किया । उन्होंने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को केवल भारत में ही चाचा नेहरू कहकर नहीं संबोधित किया जाता था बल्कि उनकी प्रसिद्धि का अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि वो विश्व के बच्चों के लिए भी चाचा नेहरू ही कहे जाते थे। अतः पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में भी मनाई जाती है । श्री अमित नागर ने कहा कि पंडित नेहरू का संदेश रहा है कि बच्चों को देश हित में ही कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त विभाग के प्राध्यापकों सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सहभागिता करके कार्यक्रम को सफल बनाया।






