दलेलगढ़ गांव में आवारा कुत्तों का आतंक एक सप्ताह में दर्जन भर पालतू पशुओं को किया घायल एक की मौत

बिलासपुर : दलेलगढ़ गांव में आवारा कुत्तों का आतंक फिर से बढ़ गया है। बुधवार देर रात पुराने कई कुत्तों ने एक गाय के बछड़े पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शुक्रवार को पशु मालिक ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण व जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने के अभियान की मांग की।
पशु मालिक आजाद भाटी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 2 बजे कुत्तों के झुंड ने बछड़े पर हमला किया था। आसपास के ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर बछड़े को कुत्तों के चंगुल से बचाया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह जख्मी हो चुका था। आजाद के अनुसार, जब उन्होंने बछड़े को बचाने का प्रयास किया, तो कुत्तों ने उन पर भी हमला करने की कोशिश कर रहे थे।
आजाद ने यह भी बताया कि गांव में कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे वे अब गाय के बछड़ों जैसे पशुओं को भी निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि वे राहगीरों को भी काटने का प्रयास करते हैं। पशु मालिक ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण व जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।
दलेलगढ़ गांव निवासी श्रीपाल भाटी ने बताया श्याम सिंह भाटी का कटरा गत सप्ताह कुत्तों ने बुरी तरह से काट कर घायल कर दिया था। इससे पहले भी कई पशुओं को घायल को लेकर ग्रामीणों पशुपालकों में भयव्याप्त है। अगर समय रहते प्राधिकरण व जिला प्रशासन संज्ञान नहीं लिया तो बड़ी संख्या में दुर्घटना की आशंका से ग्रामीणों में भयव्याप्त है। जबकि ग्रामीण ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण व जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर घनश्याम पाल






