सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हुई राधा कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता

दनकौर:आज सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल दनकौर गौतम बुद्ध नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता हुई प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने बताया कि जीवन में प्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं है भगवान श्री कृष्ण ने प्रेम के साथ ही पूरे ब्रज मंडल को वशीभूत किया माँ सरस्वती कृपा से ही भगवान श्री कृष्ण जी भी वंशी बजाना सीखे ,
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरिप्रकाश शर्मा ने सभी भैया बहिनों को आशीर्वचन दिये ,यह प्रतियोगिता कक्षा नर्सरी से सिक्स तक के भैया बहिनों की हुई प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने बताया कि प्रतियोगिता की संयोजिका श्री मति नीतू सिंह , कु बंशी रही राधा रानी के मनमोहक रूप धारण किए हुए बहिनों में वाटिका वर्ग में बहिन तनिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कु रूबी कु लक्षिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा कु चंचल कु काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार मनमोहक रूप धारण किए हुए श्री कृष्ण स्वरूप में कार्तिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया शिवम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा शिवांश चिराग़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा बाल वर्ग की संयोजिका कु बंशीका जी कु भावना जी रही । राधा रानी के मनमोहक रूप धारण करने में काव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया खुशी दीपिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अलीजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जूनियर वर्ग में कोई भी भैया श्री कृष्ण स्वरूप में नहीं आया इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार शर्मा , कु कोमल , कु चाहत , कु शिवानी रही






