बी.डी.आर.डी.एस.वी. इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व की धूम, गीत और रंगोली से सजा विद्यालय प्रांगण

दनकौर:आज बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर में रक्षाबंधन पर्व बड़े हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंग में मनाया गया। छात्राओं ने राखी स्वयं तैयार की, रंग-बिरंगी रंगोली सजाई और भाईचारे के इस पावन पर्व को यादगार बना दिया,
एन.एस.एस. अधिकारी अरविन्द सिंह के नेतृत्व में एन.एस.एस. की छात्राओं ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए सरकारी अस्पताल जाकर अस्पताल कर्मचारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधा और उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के संयोजक पवन ठाकुर रहें। मुख्य वक्ता ओमकार सिंह ने गीतों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त कर सभी को भावविभोर कर दिया। शिक्षक अनुराग यादव ने राखी के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने कहा कि “रक्षाबंधन हमें एक-दूसरे की रक्षा, सहयोग और प्रेम का संदेश देता है। यह पर्व हमारे समाज को जोड़ने वाली डोर है।”कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य विनोद कुमार सिंह, संजय दीक्षित, राकेश चौहान, भास्कर सैनी, सनी चौधरी, सौरभ शर्मा,हरिओम शर्मा, धर्मवीर सिंह, रामवीर सिंह,अंजू सिंह, रूबी चौधरी,ज्योति शर्मा, सुनीता सिंह,नरेश चंद,कर्मवीर सिंह,गौरव सिंह,राजकुमार वर्मा, गोपाल गोयल, राहुल राजपूत एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।