बुलन्दशहर

रमेश चंद्र पांडेय को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 

अमय सिंह इंटर कालेज लखावटी में हैं पांडेय कार्यरत 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी के सहायक अध्यापक रमेश चंद्र पांडेय को शिक्षक दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा।

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में क्षेत्र के अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी मे सहायक अध्यापक हिंदी के रूप में कार्यरत रमेशचंद्र पांडेय को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। श्री पांडेय को मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल तथा नगर पालिका अध्यक्षा दीप्ति मित्तल ने माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रशंसनीय योगदान करने की एवज में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्री पांडेय निष्पक्ष, स्वच्छ छवि और ईमानदारी से निष्ठा पूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने के साथ साथ कठोर अनुशासन के लिए भी क्षेत्र भर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रहे हैं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!