नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बने रोहित कुमार
लगभग छः साल बाद नगर पंचायत को मिला स्थाई पूर्ण कालिक अधिशासी अधिकारी

औरंगाबाद( बुलंदशहर )रोहित कुमार होंगे नगर पंचायत औरंगाबाद के अधिशासी अधिकारी। वर्तमान कार्यकारी अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर अब स्याना नगर पालिका का ही कार्य भार संभालेंगे। अतिरिक्त कार्यभार के रूप में औरंगाबाद का चार्ज शासन के आदेश पर समाप्त कर दिया गया है।
आखिर औरंगाबाद नगर पंचायत को स्थाई पूर्ण कालिक अधिशासी अधिकारी मिल ही गया। लेकिन इस उपलब्धि के लिए नगर पंचायत को लगभग छः साल इंतजार करने के लिए बाध्य होना पड़ा।
नगर निकाय निदेशालय लखनऊ के निदेशक अनुज कुमार झा ने अपने पत्रांक 484 दिनांक 31 मई 2026द्वारा उन्नाव जिले की न्यौतनी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार को नगर पंचायत औरंगाबाद का अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। मुख्त्यार सिंह अधिशासी अधिकारी के वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त हो जाने के पश्चात से ही नगर पंचायत औरंगाबाद का चार्ज अस्थाई अधिशासी अधिकारी संभालते आ रहे थे। मुख्तार सिंह के बाद नवीन कुमार सिंह को खानपुर के साथ साथ औरंगाबाद का अस्थाई रूप से कार्य भार सौंपा गया। उनके स्थानांतरित होने के बाद पहासू के साथ साथ औरंगाबाद का चार्ज भूपेंद्र कुमार सिंह को दिया गया। तत्पश्चात मणि सैनी को जहांगीराबाद के साथ साथ औरंगाबाद का और उनके बाद निवर्तमान सेवा राम राजभर को स्याना के साथ साथ औरंगाबाद का कार्य भार अस्थाई रूप से दिया गया था।
नवागत रोहित कुमार को तमाम घोटाले, भूमाफियाओं द्वारा किए गए सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे , और कर्मचारियों की अधिनायक वादी कार्यशैली से जूझना होगा।
देखना दिलचस्प होगा कि रोहित कुमार इन समस्याओं से किस प्रकार निपट पाते हैं।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






