ग्रेटर नोएडा
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने स्कूल में लगाया कंप्यूटर

ग्रेटर नोएडा:रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा द्वारा कंपोजिट विद्यालय, बंजरपुर ग्रेटर नोएडा में आज एक कंप्यूटर इंस्टॉलेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 75 छात्र-छात्राएँ शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
यह पहल बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शुभम सिंघल, कपिल गर्ग , मनु जिंदल आदि सदस्य उपस्थित रहे ।






