सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर हुआ रुद्राभिषेक एवं भंडारा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अस्पताल अधीक्षक रहे मुख्य यजमान

औरंगाबाद (बुलंदशहर )सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी स्थित शिवमन्दिर में रुद्राभिषेक करने के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह ने सपत्नीक बतौर मुख्य अतिथि रूद्राभिषेक संपन्न कराया। भंडारे में आसपास के सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर भगवान शिव का रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे एवं उनकी पत्नी डॉ मधु दोहरे, अस्पताल अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह एवं उनकी पत्नी डॉ तृप्ति सिंह मुख्य यजमान रहे। पूजा अर्चना एवं रूद्राभिषेक दादरी से पधारे प्रोहित पंडित शनि देव शास्त्री ने संपन्न कराई।
रुद्राभिषेक के उपरांत नौ कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें भोजन प्रसादी ग्रहण कराई गई।
इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर आई एम ए अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार गोयल,ए सी एम ओ डा हरेंद्र बंसल,एस एम ओ डा सुरभित डॉ सचिन भाटी डॉ विनीत त्यागी डॉ आकाश त्यागी डॉ सृष्टि गोयल डॉ अशोक कुमार सिंह डा मुदित गुप्ता अंकित कुमार प्रदीप कुमार नवीन कुमार नरेंद्र रावत कुलदीप कुमार सर्विष्ठा देवी रेखा कविता शारदा हितेंद्र गौड अर्पित ठाकुर धर्मपाल सिंह प्रधान उपस्थित रहे,
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल