“SIR Activity 2025 : बीएलओ–बीएलए-2 की निष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा की प्रेरक गाथा”
ग्रेटर नोएडा:SIR Activity 2025 अभियान में बीएलओ एवं बीएलए-2 टीमें अपने दायित्वों का निर्वहन अत्यंत निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कर रही हैं। यह अभियान ग्रेटर नोएडा मण्डल के सभी बूथों पर सुचारू, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से संचालित हो रहा है। 26 दिसंबर 2025 तक कार्यक्रम को पूर्ण करने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं में स्पष्ट रूप से दिख रहा है।
बीएलओ एवं बीएलए-2 द्वारा गणना प्रपत्रों का घर-घर वितरण एवं सत्यापन कार्य पूर्ण होने के बाद अब समस्त क्षेत्रों में पुनः री-वेरिफिकेशन तीव्र गति से जारी है। रेज़िडेंट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सभी का लक्ष्य एक ही है—पात्र नागरिक का कोई भी वोट छूटने न पाए, तथा जो नागरिक क्षेत्र से स्थानांतरित हो चुके हैं, उनके नामों का समुचित संकलन कर प्रशासन को प्रेषित किया जाए। कार्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु शासन एवं प्रशासन पूर्ण ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ सक्रिय है।
आज प्रातः ही विजिलेंस अधिकारी सुश्री ममता चौधरी (लेखपाल) ने डेल्टा-1 कम्युनिटी सेंटर पहुँचकर कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि बढ़ाई गई अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 तक सभी कार्य हर स्थिति में पूर्ण कर लिए जाएँ।
निरीक्षण के दौरान बीएलओ प्रियंका कसाना, श्वेता वर्मा, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, प्रतिभा वर्मा, बीएलए-2 भगवत प्रसाद शर्मा, तथा भाजपा मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
SIR प्रक्रिया के सभी जाँच बिंदुओं के सत्यापन में प्रशासन निरंतर निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्यरत है। बीएलओ एवं बीएलए-2 टीमें घर-घर संपर्क स्थापित कर अभियान को गति प्रदान कर रही हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी दिन-रात तत्परता से कार्य को समय पर पूर्ण कराने में लगे हुए हैं।
इन सभी समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है और SIR कार्यक्रम अपने लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर है। यह विश्वास है कि यह महत्त्वपूर्ण अभियान अपनी निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण होगा।






