बुलन्दशहर

सपा नेता किये गये हाउस अरेस्ट 

जिला सचिव शाहजुद्दीन मेवाती हुए हाउस अरेस्ट 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )सपा जिला सचिव एवं सभासद पति शहाजुद्दीन मेवाती उर्फ भूरा मेवाती को पुलिस ने देर रात उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया।

समाजवादी पार्टी के आवाहन पर आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने सपा जिला सचिव शाहजुद्दीन मेवाती उर्फ भूरा मेवाती को उनके भावसी रोड़ स्थित आवास पर पहुंचकर नजरबंद कर दिया। कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह मय पुलिस पार्टी मध्यरात्रि में लगभग बारह बजे उनके घर पहुंचे और उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना देकर घर से बाहर नहीं निकलने का फरमान सुना दिया।

जहां एक ओर पुलिस ने सपा नेता को हाउस अरेस्ट किए जाने को शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम बताया वहीं दूसरी ओर सपा कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र का गला घोंटा जाना बताया और इस की घोर निन्दा की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!