जीडी गोयंका स्कूल में खेल दिवस का किया गया विशेष आयोजन

ग्रेटर नोएडा:स्वर्ण नगरी स्थित जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में 8 फरवरी 2025 को कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्रों के लिए खेल दिवस “गोयंकन चैंपियंस चैलेंज”का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का आरंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 रेनू सहगल ने मुख्य अतिथि जनरल बीबी शर्मा (आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर हैं। सेना में अपनी 36 साल की सेवा के दौरान वे सेना, नौसेना और वायु सेना की कुछ सबसे प्रतिष्ठित परियोजनाओं में शामिल थे) का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्या द्वारा गुब्बारे छोड़कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई और शुभकामना संदेश दिया गया।इस अवसर पर कक्षा 3 से आठवीं तक के छात्रों ने विभिन्न खेल गतिविधियों द्वारा सबका खूब मनोरंजन किया और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ व्यायाम- ग्रेड III, अम्ब्रेला ड्रिल – ग्रेड IV, पावर योगा- ग्रेड VI, एरोबिक्स ग्रेड –VII, . ज़ुम्बा ग्रेड-VIII, कराटे ग्रेड- V, ग्रेड वी के साथ ही विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, कराटे, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, स्केटिंग, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल इत्यादि। छात्रों के अलावा माता-पिता के लिए भी विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें : टाई रेस, रैबिट रेस, स्पून रेस, साड़ी रेस आदि। विद्यालय में पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा सबने बढ़ – चढ़कर के हिस्सा लिया,
मुख्य अतिथि ने विद्यालय के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों के जोश एवं उत्साह की प्रशंसा की।सभी खेलों के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं पदक दिए गए।