ग्रेटर नोएडा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल परिसर में विशेष प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा: जीडी गोयंका विद्यालय में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनके जीवन से जुड़े संदेशों के संक्षिप्त परिचय से हुई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया , जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ISKCON के भजन रहे, जिनकी मधुर धुनों ने सभी को भक्तिभाव से भर दिया।

पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन ने सभी को प्रेम, भक्ति, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सभा का समापन श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!