जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नई दिल्ली स्थित जंतर मतंर का किया शैक्षिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा:जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा के कक्षा 11वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों ने 16अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली स्थित जंतर मतंर का शैक्षिक भ्रमण किया, इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन वैज्ञानिक उपलब्धियों एवं खगोल विज्ञान के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराना था।
विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान विभिन्न खगोलीय उपकरणों जैसे सम्राट यत्रं , जयप्रकाश यत्रं , राम यत्रं आदि का अवलोकन किया तथा यह जाना कि इन उपकरणों के माध्यम से उस काल में समय, ग्रहों की स्थिति एवं सूर्य की गति का अध्ययन किस प्रकार किया जाता था। इस अवसर पर मार्गदर्शन विद्यार्थियों को जंतर मतंर के निर्माण से जुड़ी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा महाराजा जयसिंह द्वितीय के वैज्ञानिक दृष्टि कोण के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस शैक्षिक भ्रमण ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टि कोण, प्राचीन भारतीय विज्ञान के प्रति सम्मान, तथा व्यावहारिक ज्ञान की जिज्ञासा को प्रबल किया। यह भ्रमण न केवल उनके पाठ्य ज्ञान को समृद्ध करता है
बल्कि उन्हें यह भी सिखाता है कि हमारे देश के वैज्ञानिकों ने सीमित संसाधनों में भी कितनी महान खोजें कीं,
यह भ्रमण विद्यार्थियों के लि ए अत्यंत ज्ञानवर्धक , रोचक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। इसने न केवल उनके विज्ञान के प्रति दृष्टि कोण को व्यापक बनाया, बल्कि भारत की समृद्ध वैज्ञानिक परंपरा के प्रति गर्व की भावना भी उत्पन्न की।
विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी बताया और विद्यालय प्रबंधन , प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें इस अनोखे अनुभव का अवसर प्रदान किया।





