बुलन्दशहर

आमने सामने की भीषण बाईक भिड़ंत में चार घायल 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)दो बाईकों की आमने सामने की हुई भीषण भिड़ंत में दो लड़कियों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

बुलंदशहर स्याना गढ़ स्टेट हाइवे पर शनिवार की शाम गांव नंगलाकरन के समीप विपरीत दिशा से आ रही दो बाईक आपस में भिड़ गयीं। एक बाइक पर दो लड़कियां बैठी थी और उनका भाई बाइक चला रहा था। दूसरी बाइक को एक युवक चला रहा था। बाइक सवार शांति नगर बुलंदशहर निवासी बताये जा रहे हैं। सभी बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये। राह गुजरते सोविंदर प्रधान और पिंटू ठाकुर ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!