भाजपा के पुराने व सम्मानित उपेक्षित कार्यकर्ताओं को पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ेंगे- सुभाष नागर
किसानों व पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े जमीनी नेता दनकौर भाजपा मंडल मंत्री बनाएं जाने पर बोले सुभाष नागर सभी को साथ लेकर क्षेत्र की समस्याओं का करेंगे निवारण

दनकौर: भाजपा शीर्ष द्वारा गांव सलारपुर में किसान परिवार में जन्मे व हिंदू राष्ट्र की भावनाओं से जुड़े संघर्षरत समय-समय पर पत्रकारिता के माध्यम से क्षेत्र व किसानों की समस्याओं को उठाते रहे युवा नेता सुभाष नागर ने अपने को भाजपा गौतम बुद्ध नगर दनकौर मंडल में मण्डल मन्त्री बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व एवं सांसद डॉ महेश शर्मा जी , बड़े भैया ज़िला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी ,मंडल अध्यक्ष भाई गजेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भाजपा के पुराने व सम्मानित उपेक्षित कार्यकर्ताओं को पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ेंगे साथ ही सभी का विश्वास जीतते हुए सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान वापस दिलाने का प्रयास करेंगे पार्टी के उद्देश्यों को घर-घर पहुंचने के साथ-साथ क्षेत्र की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उच्च स्तर पर अवगत कराएंगे,
सुभाष नागर के दनकौर मंडल भाजपा मंत्री बनने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में उनका जोरदार स्वागत किया गया व उनके निवास स्थान पर गांव वालों द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया,