बुलन्दशहर

जी सी डिग्री कालेज में शिक्षक दिवस समारोह संपन्न 

मोटिवेटर पियूष गोयल की प्रदर्शनी ने चौंकाया ,प्यार का बन्धन फिल्म का किया गया प्रमोशन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)जी सी कालेज नंगलाकरन में शिक्षक दिवस पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोटिवेशनर पियूष गोयल की अनोखी प्रदर्शनी देख लोग आश्चर्य चकित रह गए। प्यार का बन्धन फिल्म का प्रमोशनभी किया गया,

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पियूष गोयल, विशिष्ट अतिथि फिल्मी कलाकार विपिन सिसोदिया तथा यामिनी ठाकुर ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को प्रेरणा देते हुए पियूष गोयल ने कहा कि युवाओं को सपने देखने चाहिए लक्ष्य निर्धारित कर सपने साकार कर अपने माता-पिता अभिभावकों के सपनों को साकार करें। बुलंद हौसलों के आगे कोई भी लक्ष्य बड़ा अथवा कठिन नहीं होता है। मन से ठान लेने पर हर लक्ष्य को प्राप्त करना संभव है। मन के हारे हार है मन के आगे जीत।

इससे पूर्व अतिथियों को कालेज चेयरमैन विजय गर्ग ने बुके भेंट कर पटका पहनाकर स्वागत सत्कार किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कालेज परिसर में पियूष गोयल की आश्चर्यजनक पुस्तकों और स्कैच प्रदर्शनी लगाई गई। सूई से, मेंहदी कोन से, कार्बन पेपर से। लकड़ी के पैन से लिखी पुस्तकें देख दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली।

इस अवसर पर फिल्म प्यार का बन्धन का प्रमोशन भी किया गया। कलाकार विपिन सिसोदिया और यामिनी ठाकुर ने स्टेज़ पर फिल्म का परिचय दिया और उसके मूल विषय पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन उमा रानी ने किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने वाले शिक्षकों नेमपाल सिंह प्रदीप कुमार शीशपाल सागर ललित भड़ाना अंसार आलम आदि को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चेयरपर्सन सीमा गर्ग ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!