सरस्वती शिशु मंदिर का बड़े हर्षोल्लास के साथ बनाया गया वार्षिकोत्सव
मुख्य अतिथि किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुप्रारंभ

प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल ने मुख्य अतिथि सोरन प्रधान का किया स्वागत
दनकौर :सरस्वती शिशु मंदिर दनकौर गौतम बुद्ध नगर में वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संबद्ध शिशु शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर दनकौर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के समक्ष कार्यक्रम केे मुख्य अतिथि सोरेन प्रधान ,BDRD सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज दनकौर के प्राचार्य जय प्रकाश सिंह , संभाग संस्कार केन्द्र प्रमुख योगेन्द्र सिंह , प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित किया ,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान जी का स्वागत अनिल कुमार गोयल ने किया, वही संभाग संस्कार केन्द्र प्रमुख योगेन्द्र सिंह जी का स्वागत अनिल कुमार गोयल ,प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह योगेश कुमार गोयल (उपाध्यक्ष प्रबंध समिति) ने किया,सरस्वती शिशु मंदिर धनोरा मण्डी का भी स्वागत अनिल कुमार गोयल संस्कार केन्द्र प्रमुख योगेन्द्र सिंह जी प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा , योगेश कुमार गोयल , कुमेश बंसल ने किया ,कार्यक्रम में चंद्र कांता गोयल सरस्वती संस्कार केन्द्र दनकौर का भी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ संस्कार केन्द्र दनकौर की आचार्या दीदी श्री मति ज्योति जी के निर्देशन में देश भक्ति गीत और होली गीत हुए कार्यक्रम का संचालन कु वंशिका ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन श्री मति नीतू सिंह जी ,श्री मति विनीता जी ,कु भावना शर्मा, कु सोनिया जी ,कु चाहत जी ,श्री नरेंद्र कुमार शर्मा जी ने किया
इस वार्षिकोत्सव में मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम किया BDRD सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह जी ने मातृ पितृ पूजन के बारे में विस्तार से बताया माता पिता को अच्छे कार्य करने चाहिए़ वैसा ही बालक सीखते हैं बच्चों को जाग्रत करें और सिखाए माता पिता की सम्मान करे श्री चंद्र पाल जी प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर धनोरा मण्डी ने मातृ प्रबोधन के बारे में विस्तार से बताया कि समाज में माता का बहुत महत्व है माता का आशीर्वाद दिशा निर्देशन बेटियों को जाग्रत करने उन्नति करने के लिए संस्कार प्रदान करे संस्कार केन्द्र प्रमुख श्री योगेन्द्र सिंह जी ने समाज को जाग्रत करने उन्नति करने संस्कार बना करने लिए संस्कार प्रदान किए जाएं तो ठीक रहेगा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ बेटी को मजबूत बनाओ पर बल दिया,
कार्यक्रम में स्वागत सरस्वती वंदना गणेश वंदना स्वागत गीत राधा कृष्ण के गीत होली गीत पर लड्डुओं की होली फूलो की खेली गई होली
होली मिलन कार्यक्रम हुआ प्रबंध समिति के सदस्यों ने आपस में एक दूसरे को गुलाल लगाया और आपस में गले मिलकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष योगेश कुमार गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस अवसर पर अनिल कुमार गोयल जी(खण्ड संस्कार केन्द्र प्रमुख)संस्कार केन्द्र प्रमुख योगेन्द्र सिंह जी, अनिल कुमार मांगलिक अभिभावक बन्धु बहिनों तथा नगर के गण मान्य लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर शोभा बढ़ाई, इस मके पर प्रोफेसर सुरजीत जी व चंद्र पाल जी का स्वागत किया गया,






