धूमधाम से निकली मां नवमी भवानी की शोभायात्रा
मनोहारी झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र ,जगह जगह हुआ स्वागत सत्कार

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नवरात्र महोत्सव की नवमी तिथि सोमवार को नवम भवानी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल दोनों झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
नवमी काली कमैटी के तत्वावधान में आयोजित जुलूस का शुभारंभ चामुंडा मंदिर परिसर से भाजपा नेता पवन कुमार लोधी ने फीता काट कर मां काली की आरती उतार कर खप्पर भरा कर किया। मां काली का स्वरूप योगेन्द्र लोधी ने धारण किया। माता महाकाली अपने लांगुरियों के साथ तलवार बाजी अखाड़े बाजी के शानदार पैंतरे दिखाते हुए चल रही थीं

श्रृद्धालुओं ने जगह जगह मां काली को आथित्य ग्रहण करना आरती उतारी और मां का खप्पर भरा। मां काली ने अपने भक्तों को प्रसाद वितरण किया।
शोभायात्रा में शिव पार्वती और मां दुर्गा की शानदार सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
थाना प्रभारी सुखवीर सिंह कस्बा चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह लखावटी चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल शर्मा उप निरीक्षक दानिश रज़ा मत भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाए रहे। जुलूस का समापन आरती उतार कर प्रसाद वितरण कर किया गया।
कैलाश सोनी, भूपेंद्र सोनी , रिंकू ठाकुर, आदि ने व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






