फेडरेशन ऑफ़ RWA’S ग्रेटर के पदाधिकारियों एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच शहर की समस्याओं को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

ग्रेटर नोएडा:फेडरेशन ऑफ़ RWA’S ग्रेटर के पदाधिकारी एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच आज अथॉरिटी के चतुर्थ तल पर मीटिंग हॉल में शहर की समस्याओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई जिसमें नंबर एक बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या ना हो इसके लिए ड्रेनो की सफाई पूरी तरह होनी चाहिए नंबर दो बरसात के दिनों में होने वाले मच्छर एवं लार्वा की दवाई का छिड़काव होना चाहिए नंबर 3 जो स्ट्रीट लाइट है बंद पड़ी है वह तुरंत चालू की जाए और जो खंबे जर्जर हो चुके हैं वह तुरंत बदले जाने चाहिए और उनका जो केवल ऊपर से जा रहा है वह अंडरग्राउंड होना चाहिए ताकि कोई दुर्घटना ना हो सके सके नंबर चार जितने भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं उनके ऊपर जो लोग अपने पंपलेट स्टीकर लगा देते हैं उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए नंबर पांच उद्यान विभाग के अधिकारियों को पार्कों पर ध्यान देना चाहिए पार्कों की हालत बहुत ही देनी है बाउंड्री वॉल टूटी हुई है इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई सभी को हल करने का आश्वासन दिया गया और उच्च अधिकारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा गया जल्द से जल्द सारी समस्या हल की जाएगी इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर एडवोकेट महासचिव श्री रिशिपाल भाटी p3 के अध्यक्ष श्री अमित भाटी फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री आलोक नागर सेक्टर 3 ग्रेटर नोएडा के सचिव श्री सुधीर चौधरी जी उपस्थित रहे,






