उत्तर प्रदेश

होली की ‘दहलीज’ पर मानवता का संकल्प- ‘ट्री मैन’ की अनूठी पहल

आगरा: आज दिनांक 03 मार्च को शहीद स्मारक पर एक अभियान आयोजित किया कि रंगों का त्योहार होली अब दहलीज पर है। चारों ओर उत्साह का माहौल है, लेकिन इस उल्लास के बीच आगरा के ‘ट्री मैन’ त्रिमोहन मिश्रा और जागरूक युवाओं ने समाज को एक अत्यंत गंभीर और मानवीय संदेश दिया है। इस बार की होली केवल हुड़दंग नहीं, बल्कि “संस्कार और संवेदनशीलता” का संगम बनेगी।

आज से शुरू हो रही इस विशेष मुहिम का मूल मंत्र :

“रंगों की मस्ती में न भूलें, कुदरत का उपहार,

बचाएँ पानी, रोपें पौधे, यही सच्चा संस्कार,

न रंगे बेजुबानों को, पुराने कपड़ों से दें जीवों को बिछावन,

प्रकृति संग मनाएँ होली, तभी खुशियाँ मिलेंगी अपार।”

मुहिम : ‘ईको-फ्रेंडली’ और जीव-हितैषी’ होली,इस अभियान के तहत युवाओं की टोली समाज में संकल्पों को प्रसारित कर रही है:

जल ही जीवन है: ‘सूखी होली’ या ‘तिलक की होली’ खेलकर हजारों लीटर पानी बचाने का आह्वान।

हर नागरिक इस होली पर एक पौधा रोपकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। इस खास मौके पर शाहिद स्मारक पर पेड़ लगाकर लोगों को एक विशाल संदेश दिया और कहा

सड़क पर विचरण करने वाले स्वान और अन्य मूक प्राणियों पर रासायनिक रंग न डालें। रसायनों में मौजूद लेड और मरकरी उनकी कोमल त्वचा को जला सकते हैं और आँखों की रोशनी भी छीन सकते हैं।

पुराने कपड़ों का सदुपयोग: होली के पुराने और फालतू कपड़ों को फेंकने के बजाय, उन्हें बेजुबान जीवों के लिए ‘बिछावन’ के रूप में इस्तेमाल करें, ताकि उन्हें बैठने और सोने के लिए आरामदायक स्थान मिल सके।

क्यों है यह मुहिम जरूरी?त्रिमोहन मिश्रा (ट्री मैन) के अनुसार, त्योहार का अर्थ खुशियाँ बाँटना है, पीड़ा देना नहीं। जानवर स्वभाव से अपने शरीर को चाटकर साफ करते हैं, ऐसे में बालों पर जमा केमिकल उनके पेट में जाकर लिवर और किडनी फेलियर का कारण बनता है। हमारी ‘क्षण भर की मस्ती’ किसी स्वान या पक्षी के लिए जानलेवा साबित न हो, यही इस मुहिम का उद्देश्य है।

हमारा आह्वान:होली की इस दहलीज पर खड़े होकर आइए हम संकल्प लें कि हम केवल रंग ही नहीं, बल्कि इंसानियत भी फैलाएंगे। प्रकृति और बेजुबानों के साथ मिलकर मनाई गई होली ही वास्तविक आनंद देगी।

इस मौके पर ट्री मैन त्रिमोहन मिश्रा के साथ गणेश शर्मा, अशोक अग्रवाल, सागर, आकाश, राजा, संतोष, अखिल और अन्य प्रकृति प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!