बुलन्दशहर

बालिका विद्या मंदिर में जन्माष्टमी पर हुए विभिन्न कार्यक्रम 

फेंसी डृेस, मटकी डेकोरेशन, तथा थाली सजाओ कंप्टीशन

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) मेन सदर बाजार स्थित लाला मुरारी लाल रामरती देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यालय की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी शानदार कला प्रतिभा का मनोहारी प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रबंधक ने पुरस्कृत किया।

महोत्सव का शुभारंभ चेयरपर्सन रीना सिंघल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने संसार को कर्म सत्य कर्तव्य और सन्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनकी बाल लीलाओं से संपूर्ण ब्रज रसमय बना। उनके बताए मार्ग पर चलने से मनुष्य जीवन उत्तम और सफल हो सकता है।

इस अवसर पर बालिकाओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता तथा थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की। विभिन्न कक्षाओं की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता में नव्या, जुबैरिया, सुनिधि, ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि थाली सजाओ प्रतियोगिता में अस्बा, काशिफा,जुनेरा, और अंजलि ने शानदार प्रदर्शन किया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने कृष्ण लीला केविभिन्न पात्रों में मन मोह लिया। राधा कृष्ण बाल ग्वाल सखी आदि ने संपूर्ण विद्यालय में ब्रज की रसमय छटा बिखेरी।

प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि सभी को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर सदैव अत्याचार ज़ुल्म और अन्याय का विरोध करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन प्रीति यादव, साक्षी सिंघल,सबिया समरीन, आलिया सावित्री प्रज्ञा आदि ने संयुक्त रूप से किया।

प्रबंधक ध्रुव कुमार सिंघल ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया व कार्यक्रम का समापन आरती जयघोष करते हुए प्रसाद वितरण करके किया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!