बुलन्दशहर

ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी ने किया मंडल अध्यक्ष का जोरदार स्वागत 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष का जोरदार स्वागत सत्कार किया। मंडल अध्यक्ष के कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

भाजपा मंडल शिवाली की कामकाजी बैठक का आयोजन आदर्श शिक्षा सदन शिवाली में किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष डॉ मोहित कपासिया का ग्राम प्रधान सुरजावली गजराज सिंह लोधी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष डॉ मोहित कपासिया ने सभी को धन्यवाद देते हुए पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निष्ठा लगन और मेहनत की खुलकर सराहना की।

इस अवसर पर प्रमोद शर्मा ज्योति प्रकाश सुनील गिरी चेतन शर्मा धर्मेंद्र लोधी अनीता पायल आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!