दनकौर

बीडीआर डी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर की स्काउट गाइड यूनिट द्वारा किया गया जल वितरण

दनकौर:आज बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर की स्काउट गाइड यूनिट द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय के मुख्य द्वार सिलारपुर रोड पर जल वितरण सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्काउट मास्टर भास्कर सैनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ी मानव सेवा है।

इस अवसर पर स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक राहगीरों को ठंडा जल एवं मीठा शरबत वितरित किया। विद्यालय परिवार एवं स्थानीय नागरिकों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए स्काउट गाइड यूनिट के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

जल वितरण सेवा में विद्यालय के आचार्य राजकुमार शर्मा, विनोद कुमार सिंह, राकेश चौहान, संजय दीक्षित, ओंकार सिंह, अरविंद सिंह, धरमवीर सिंह, रामवीर सिंह, यशवीर नागर, सौरभ शर्मा, अंजू सिंह, रूबी चौधरी, सुनीता शर्मा, अरुण नागर, गौरव सिंह, पवन ठाकुर, राहुल राजपूत, गोपाल गोयल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!