बुलन्दशहर

गणेश महोत्सव में हुआ महिला संकीर्तन

ग्राम परवाना में गणेश महोत्सव की धूम

औरंगाबाद (बुलंदशहर) समीपवर्ती ग्राम परवाना महमूदपुर में मेन बाजार स्थित चौक पर युवाओं ने गणेश महोत्सव का आयोजन किया है। शुक्रवार को महिला मंडल ने संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्यौराज सिंह लोधी ने गणपति बप्पा की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया।

महिलाओं ने नृत्य संगीत के साथ भगवान गणेश जी का भक्ति गीतों के माध्यम से गुणगान किया। शिवानी वर्मा शिवांगी लक्ष्मी पूजा सोनी, नीतू, आदि ने मधुर स्वर में भक्ति गीतों का अजब समा बांधा। महिलाओं ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। व्यवस्थाओं में कमेटी अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार उपाध्यक्ष कपिल कुमार कोषाध्यक्ष मोहित कुमार प्रबंधक महेश सिंह सचिव हिमांशु शिवम आदि ने सहयोग किया।

निर्देश कुमार ने बताया कि गणपति बप्पा का विसर्जन रविवार को धूमधाम से खिदरपुर नहर पुल पर किया जायेगा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!