दनकौर

श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) काॅलेज में विश्व हिन्दी दिवस का किया गया आयोजन

दनकौर:आज श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) काॅलेज दनकौर में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। यह समारोह काॅलेज सचिव  रजनीकान्त अग्रवाल और प्राचार्य डाॅ0 गिरीश कुमार वत्स जी के दिशा-निर्देशन में मनाया गया। इस अवसर पर काॅलेज के छात्रों ने हिंदी भाषा के महत्व और इसके प्रचार-प्रसार पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और हिंदी भाषा के महान कवियों को श्रद्धांजलि अर्पित करके किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने हिंदी भाषा के इतिहास और इसके विकास पर प्रकाश डाला और छात्रों को हिंदी भाषा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्रों ने हिंदी कविता पाठ, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

काॅलेज सचिव रजनीकान्त अग्रवाल  ने कहा ‘‘हिंदी भाषा हमारी मातृभाषा है और इसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।’’ प्राचार्य डाॅ0 गिरीश कुमार वत्स जी ने कहा, ‘‘हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में हम सभी को मिलकर काम करना होगा।’’ समारोह के अंत में हिंदी भाषा के महत्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 शिखा रानी ने किया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर काॅलेज का समस्त स्टाॅफ एवं छात्र/छात्राऐं उपस्थित रहें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!