बुलन्दशहर

अजय गोयल की माता जी का हुआ स्वर्गवास

ब्रजघाट गंगा तट पर गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार,सैकड़ों लोगों ने किया शोक व्यक्त

औरंगाबाद (बुलंदशहर )श्री श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल के संस्थापक वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी अजय गोयल की माता जी उषा गोयल का बुधवार सुबह साढ़े छः बजे स्वर्गवास हो गया। वे पिछले कुछ माह से बीमार चल रही थीं। उनकी आयु लगभग पिचहतर वर्ष थी।
अजय गोयल की माता जी के निधन का समाचार मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों लोगों ने उनके घासमंडी स्थित आवास पर पहुंच कर शोक जताया और शोकाकुल परिवार जनों को ढांढस बंधाया।
उनकी शवयात्रा निकाली गई और पवित्र गंगा तट पर ब्रजघाट ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने अंतिम संस्कार में भाग लिया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!