
जयपुर : बिहार का प्रमुख महापर्व डाला छठ की शुरुआत शुक्रवार से नहाए खाय के साथ शुरू हुआ । सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के इस महापर्व पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं । बिहार समाज संगठन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी सुरेश पंडित ने बताया कि व्रती महिला एवं पुरुष निर्जला निराहार व्रत किया । शाम को मिट्टी की चुल्हे पर कच्चा चावल व गुड़ से बनी खीर और सूखी रोटी एवं केले के पत्ते पर प्रसाद निकाल कर रखने के बाद तुलसी पत्ता रखकर घी की दीपक जलाकर भगवान सूर्य देव व छठी मईया को भोग लगाया, उसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण किए । प्रसाद ग्रहण करने के समय व्रती को किसी भी प्रकार का आवाज सुनाई नहीं दे इसके लिए विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है । रिश्तेदार परिवार के पूरे समूह इस प्रसाद को ग्रहण किया व आस-पास के पड़ोसी को भी जिनके यहां यह पर्व नहीं मनाया जाता है उनको बुलाकर प्रसाद खिलाया जाता है इस प्रसाद का बहुत बड़ा ही महत्व है इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत जो सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद संपन्न होगा ।

नहाय खाय के बाद जो महिलाएं व पुरुष व्रत करेंगे , शुद्ध शाकाहारी भोजन जिसमें चावल चने की दाल और लौकी की सब्जी रूप से ग्रहण किया। डाला छठ महापर्व को जयपुर में विभिन्न स्थानों पर जैसे की गलता जी तीर्थ , शास्त्री नगर स्थित स्वर्ण जयंती गार्डन के पीछे किशन बाग, हसनपुरा रोड एनबीसी के पीछे दुर्गा विस्तार कॉलोनी , दिल्ली रोड ,प्रताप नगर, मालवीय नगर, रॉयल सिटी माचवा, मुरलीपुरा ,आदर्श नगर, विश्वकर्मा, जवाहर नगर, निवारू रोड ,झोटवाड़ा लक्ष्मी नगर, कानोता ,आमेर रोड , सोडाला, अजमेर रोड, हीरापुरा पावर हाउस, सिविल लाइंस, 52 फुट हनुमान जी मंदिर के सामने लालसोट धाम आगरा रोड, गुर्जर की थड़ी , आकेड़ा डुंगर इत्यादि जगहों पर बड़ी धूमधाम से सूर्य उपासना का महापर्व मनाया जाएगा ।

ठेकुआ प्रसाद होता है खास प्रसाद की सूप में फल अधिक ही मात्रा में होता है पर छठ का प्रसाद ठेकुआ के बिना अधूरा है इसे तैयार करने के लिए गेहूं का आटा घर में तैयार करने की परंपरा है इस दौरान इस बात का खास ध्यान रखा जाता है की पूजा से संबंधित किसी भी सामग्री को कोई चाहे वह बच्चा हो चिड़िया हो या कोई जानवर हो झूठ ना करें मानता है कि ऐसा हो जाने पर सूर्य देव कुपित हो जाते हैं
लोकगीतों की अनुपम मिठास
भगवान सूरज और सूर्य देव की बहन छठी मैया की आराधना में गाए जाने वाली लोक गीतों से युक्त होकर यह पर्व लोक जीवन की भरपूर मिठास का प्रचार करता है । दीपावली के बाद से ही छठ पर्व वाले घरों में यह लोकगीत केरवा जे फरे ला घवद से —- सबेरे चरण तोहार हे छठी मईया,,,, उगऽ है सूरज देव अरघ के बेर आदि गीत गूंजने लगे हैं । सोमवार को उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्ध्य देने के बाद यह पर्व सम्पन्न होगा ।






