बुलन्दशहर

 श्री प्रथम भवानी अखाड़ा/कमेटी 2026 की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

बुलंदशहर:आज मंगलवार को साठा स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर के प्रांगण में श्री प्रथम भवानी अखाड़ा कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अक्टूबर माह में नवरात्रि महोत्सव 2026 में निकलने वाली श्री प्रथम भवानी जी की 20वीं विशाल शोभा यात्रा के लिए कमेटी के संस्थापक अमन अग्रवाल ने रूपरेखा तैयार कर पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया जिसमें अध्यक्ष अनुज जौहरी, महामंत्री बृजेश शर्मा, महासचिव संजय सिंह, उपाध्यक्ष शगुन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपांशु अग्रवाल, को सर्व समिति से चुना गया

संस्थापक अमन अग्रवाल ने बताया की प्रशासन की सभी गाइडलाइंस को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए मेले का आयोजन किया जाएगा

मेला अध्यक्ष अनुज जौहरी ने बताया कि इस बार मेले में सुंदर-सुंदर व आकर्षण झांकियां की प्रस्तुति जाएगी बैठक में कपिल राठौर, सौरभ गोयल मुकुल अग्रवाल दीपांशु अंकित शर्मा शिवांग तनुज गोस्वामी मयंक मनोचा सुमित भारद्वाज रवि पाल विशाल गिरी सोनू कश्यप अनूप जौहरी भूपेंद्र शर्मा विकास सिंह आदि मौजूद रहे

रिपोर्टर नितिन सोनी

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!