
औरंगाबाद (बुलंदशहर)ग्राम भावसी में मंगलवार को ईख के खेत में विशालकाय अजगर देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग को सूचना दे दी गई है।
विकास खंड लखावटी थाना औरंगाबाद अंतर्गत ग्राम भावसी में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने किले वाली चांवड के पास दीवान सिंह के ईख के खेत में विशालकाय अजगर देखा गया। ईख के खेत में अजगर पाये जाने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग को अजगर पाये जाने की सूचना दे दी है। वन विभाग के रेंजर अंकित अरोड़ा ने बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी जा रही है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






