राष्ट्रीय

मां के शव के सामने आठ बेटे संपत्ति के लिए लड़ते रहे 6 घंटे तक, पुलिस हस्तक्षेप के बाद हुआ अंतिम संस्कार

भागलपुर: बिहार के बरियारपुर थाना क्षेत्र के नया छावनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 84 वर्षीय सुदामा देवी का शनिवार रात 9:30 बजे निधन हो गया। उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए सुलतानगंज श्मशान घाट लाया गया, लेकिन उनके छह जीवित बेटों के बीच संपत्ति विवाद के कारण शव 6 घंटे तक पड़ा रहा। सुदामा देवी के आठ बेटे थे, जिनमें से दो की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।

विवाद तब शुरू हुआ जब छोटे बेटे लाल मोहन यादव ने मुखाग्नि देने की जिद की और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रोक दी। बेटों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर तीखी बहस हुई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। काफी प्रयासों के बाद मंझले बेटे लाल मोहन यादव ने मां को मुखाग्नि दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!