आरटीओ दफ्तर में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया का प्रदर्शन

नोएडा: अगस्त क्रांति के अवसर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठनके जिला प्रवक्ता दुलीचंद नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरटीओ दफ्तर में लाइसेंस फिटनेस आरसी एवं अन्य कार्यों के नाम अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा रिश्वत की मांग करने एवं बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के विरोध में हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए तत्काल भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग करते हुए आरटीओ को ज्ञापन सौंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि अगस्त क्रांति के अवसर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जन आंदोलन चलाकर आम जनमानस के साथ दफ्तरों में हो रहे दुर्व्यवहार एवं भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मुहिम के तहत आरटीओ दफ्तर में भी हो रहें भ्रष्टाचार एवं शोषण खत्म करने हेतु प्रदर्शन किया। चौधरी प्रवीण भारती ने बताया कि दफ्तर में बिना एजेंट (दलाल) के कोई भी कार्य है समय से संभव नहीं है। अधिकारियों का आम लोगों के प्रति व्यवहार भी ठीक नहीं है लाइसेंस फिटनेस आरसी आदि कार्यों को करने की एवज में रिश्वत की मांग की जाती है। जो की 78 वर्ष की आजादी के बाद बिल्कुल अशोभनीय एवं लाखों क्रांतिकारियों की शहादत के प्रति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के द्वारा निम्न समस्याओं के समाधान हेतु मांग की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान ने बताया कि बैंक से प्राप्त बैंक NOC को ही प्रमाणिक एवं वैध माना जाए, इसके अतिरिक्त बैंक से पुनः मेल द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया अनिवार्य न की जाए। ओवरलोड वाहनों के चालान जमा करने वाले वाहन स्वामियों कोकार्यालय में प्रातः से सायंकाल तक अनावश्यक रूप से बैठाया जाता है।निर्धारित समय पर वाहन रिहा नहीं किए जाते तथा रिहाई हेतु अनुचित सुविधा शुल्क के नाम पर रिश्वत की मांग की जाती है। तत्काल इन समस्याओं का समाधान किया जाए।
इस दौरान- बलराज हूंण, मास्टर दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, राकेश नागर, सुशील प्रधान, आकाश नागर, सतेंद्र चौधरी, दुलीचंद नागर, बालेश्वर सूबेदार, पवन यादव, अमित नागर, वरुण नागर विजय प्रधान मलखान सिंह यादव दीपेंद्र भाटी मनीष कसाना ओमप्रकाश कसाना मोहित अधाना झम्मन सिंह जयचंद चौहान राकेश भाटी शीशपाल सिंह सुनील नागर तुषार कसाना नवीन भाटी आकाश भाटी आदि लोग मौजूद रहें ।