शिक्षण संस्थान

कंपोजिट विद्यालय पार्थला खंजरपुर के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा:कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर, ब्लॉक बिसरख, गौतम बुद्ध नगर के छात्र-छात्राओं के लिए एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। इस भ्रमण के दौरान, छात्रों ने दिल्ली म्यूजियम, कुतुब मीनार, लाल किला और विज्ञान म्यूजियम का दौरा किया।

यह शैक्षिक भ्रमण छात्रों के लिए बहुत लाभकारी रहा, क्योंकि उन्होंने अपने अनुभव से बहुत कुछ सीखा। इस भ्रमण का नेतृत्व अध्यापिका मंजू लता सिंह ने किया। अशोक कुमार यादव ने बताया कि इस तरीके के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं वह बच्चों को अपने देश की संस्कृति एवं इतिहास और भूगोल को जानने की जिज्ञासा को बनाए रखते हैं।

इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को इतिहास, संस्कृति और विज्ञान के बारे में जानकारी प्रदान करना था। छात्रों ने इस भ्रमण के दौरान बहुत कुछ सीखा और अपने ज्ञान को बढ़ाया।

कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर के छात्र-छात्राओं और समस्त स्टाफ को अध्यापिका मंजू लता सिंह ने इस सफल शैक्षिक भ्रमण के लिए सभीको बधाई दी।

रिपोर्ट -भगवत प्रसाद शर्मा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!