शिक्षण संस्थान

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिवरात्रि का त्यौहार

ग्रेटर नोएडा:आज विद्यालय जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में शिवरात्रि का त्यौहार मनाया गया। नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एलकेजी ए और बी ने असेंबली में शिव जी का जल अभिषेक किया, साथ ही शिव विवाह का मंचन और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल जी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शिवरात्रि का महत्व बताया और सभी को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक एकता और परम्परा का संदेश दिया।कार्यक्रम सफल रहा, बच्चों में उत्साह और सीख दोनों बढ़े!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!