माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा का हुआ आगाज
सभी परीक्षा केन्द्रों पर हुई शांति पूर्ण नकल विहीन परीक्षा

औरंगाबाद( बुलंदशहर )माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बुधवार को शांति पूर्ण ढंग से कड़ी निगरानी में प्रारंभ हुई। प्रथम पाली में सुबह हाई स्कूल हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई। किसी भी केंद्र पर नकल का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस प्रशासन ने कड़ी चौकसी बनाये रखी।
अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी में लोक किसान इंटर कालेज ईलना परवाना,जन सेवक इंटर कालेज पवसरा, अंगूरी देवी इंटर कालेज औरंगाबाद, श्री सर्व हितकारी इंटर कालेज औरंगाबाद एस डी इंटर कालेज इस्माईला, कैप्टन शहीद इंटर कालेज चिंगरावठी ,मडौना, राजगढ़ी,ढकरौली आदि विद्यालयों के दस सेंटरों के पंजीकृत 536 परीक्षार्थियों ने बीस कक्षों में परीक्षा दी। प्रथम दिन 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक मेजर लखन कुमार शर्मा, स्टैटिक मजिस्ट्रेट वन दरोगा उमेश कुमार यादव निरंतर कड़ी निगरानी बनाए रहे। परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों की कालेज गेट पर तलाशी लेने के उपरांत ही प्रवेश दिया गया।
श्री सर्व हितकारी इंटर कालेज औरंगाबाद में 216 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से नौ अनुपस्थिति रहे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार पाठक तथा केंद्र व्यवस्थापक डॉ सुधीर कुमार के साथ अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक जाडौल इंटर कालेज प्रधानाचार्य महेश प्रसाद सभी आठ कक्षों में नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने में सफल रहे।
लोक किसान इंटर कालेज ईलना परवाना में पहले दिन हाई स्कूल हिंदी की परीक्षा प्रातः साढ़े आठ बजे से दोपहर ग्यारह बजकर पैंतालीस मिनट तक चली। प्रथम दिन चालीस परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य नानक चंद, आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक रमेश चंद्र पांडेय स्टेटिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने परीक्षा केंद्र पर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए कड़ी चौकसी बनाये रखी। परीक्षा शुरू होने से पूर्व गेट पर शिक्षक योगेन्द्र स्वरूप नागर,चंचल कुमार,विजय कुमार शर्मा दीपक कुमार आदि शिक्षकों ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी अभियान चलाया। इस केंद्र पर एस एल इंटर कालेज खानपुर,टी वी एस इंटर कालेज जाडौल,शिव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाडौल, बालका हायर सेकेंडरी स्कूल बालका पब्लिक इंटर कालेज इस्माइला तथा परवाना के लीलाराम कन्या इंटर कालेज व पारमिता शिक्षण संस्थान आदि स्कूलों के बच्चों ने परीक्षा दी।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







