शिक्षण संस्थान

आर के पब्लिक स्कूल को मिली सीबीएसई बोर्ड से मान्यता 

कस्बे और आसपास के देहात में दौड़ी हर्ष की लहर ,बेहतर गुणवत्ता युक्त शिक्षा के प्रति जताई शिक्षकों एवं प्रबंधन ने प्रतिबद्धता 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)कस्बे के नामचीन आर के पब्लिक स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट तक की मान्यता प्रदान होने से कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावकों और छात्र छात्राओं में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक शिक्षिकाओं ने मान्यता प्राप्त होने को विद्यालय के लिए गौरव पूर्ण क्षण बताया और भविष्य में और अधिक बेहतर ढंग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराये जाने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ नगेन्द्र सिंह ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा हमारे विद्यालय को इंटरमीडिएट तक पी सी बी,पी सी एम , कामर्स एवं हृयुमेंनाटिज विषयों की शिक्षा प्रदान करने हेतु मान्यता प्रदान की गई है। उन्होने कहा कि अभी तक क्षेत्र के जिन छात्र छात्राओं को अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने के लिए दूर शहरों में जाने के लिए विवश होना पड़ता था अब वो गुणवत्ता पूर्ण उच्च शिक्षा इसी विद्यालय में रह कर प्राप्त करने में समर्थ हो सकेंगे।

प्रबंधक शाहिद अली ने मान्यता हासिल करने के लिए विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं तमाम स्टाफ के सफल प्रयासों,लगन मेहनत और समर्पण भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत का परिणाम है। हमारा विद्यालय पिछले बाइस वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है। सभी को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही और भी ज्यादा बढ गई है। हमें सामूहिक प्रयासों से हर चुनौती पर खरा उतरना है।

उन्होने नगर व क्षेत्र भर के अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं और स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!