ग्रेटर नोएडा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 29 मार्च को दादरी में आयोजित रैली स्थल का सपा कार्यकर्ताओं ने किया निरीक्षण

ग्रेटर नोएडा: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की 29 मार्च को मिहिर भोज कॉलेज दादरी में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों के संबंध में आज मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी , राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी , पूर्व डी॰एस॰पी भारत सिंह , ज़िला अध्यक्ष सुधीर भाटी , पूर्व ज़िलाध्यक्ष इन्द्र प्रधान , पूर्व चेयरमैन गजराज नागर , पूर्व प्रत्याशी डॉ॰महेंद्र नागर , डॉ विकास प्रधान, राहुल अवाना , कुलदीप भाटी , प्रदीप भाटी , हारून सैफी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे





