शिक्षण संस्थान

एन एस एस शिविर का लखावटी में शुभारंभ हुआ 

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी प्रथम इकाई द्वारा संचालित

औरंगाबाद( बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई द्वारा मंगलवार को सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भाग ले रहे छात्र स्वयं सेवकों को समाज सेवा स्वच्छता और जागरूकता अभियान के लिए सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

शुभारंभ बी के प्रसाद एवं आर के सिहंने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। स्वागत और परिचय के पश्चात अतिथियों ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा स्वच्छता और जागरूकता के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।

प्रथम दिन स्वयं सेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान जन जागरुकता कार्यक्रम तथा सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की ,समन्वयक डॉ संजय कुमार गुप्ता ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!