शिक्षण संस्थान

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान दनकौर में जनपद स्तरीय Spell Bee प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दनकौर:जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान दनकौर गौतम बुद्ध नगर में आज दिनांक 14 3.2026 को जनपद स्तरीय Spell Bee प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्राथमिक स्तर, उच्च प्राथमिक स्तर , कंपोजिट विद्यालयों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तरों पर संपादित कराई गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रारंभिक स्तर पर भाषा संबंधी कौशलों के विकास तथा विद्यार्थियों की शब्द लेखन में शुद्धता और लेख कार्य में गति के कौशल के विकास को प्रोत्साहित करने हेतु हिंदी भाषा में श्रुतलेख प्रतियोगिता तथा अंग्रेजी भाषा में कंप्लीट द स्पेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक वर्ग कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थी हेतु तथा उच्च प्राथमिक वर्ग कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थी हेतु रहा। उक्त प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉक से कुल 14 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

प्राथमिक स्तर पर शैंकी प्राथमिक विद्यालय चाचूरा ने तृतीय स्थान , मीनाक्षी प्राथमिक विद्यालय सिरसा मच्छीपुर ने द्वितीय स्थान , प्रिंसी प्राथमिक विद्यालय शोरखा बिसरख ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कंपोजिट विद्यालय में प्राथमिक स्तर पर रूबी कंपोजिट विद्यालय बडौली बांगर ने तृतीय स्थान , इशू नगला नैनसुख ने द्वितीय स्थान, तन्वी सबोता मुस्तफाबाद, जेवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उच्च प्राथमिक स्तर पर अंकित राणा यूपीएस गुलाटी खुर्द दादरी ने तृतीय स्थान, निशा यूपीएस इठेड़ा ने द्वितीय स्थान तथा शिवम उच्च प्राथमिक विद्यालय डाडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कंपोजिट स्तर पर आर्य नगर डेरी क्यंबकशपुर ने तृतीय स्थान, पल्लवी वर्णवाल अ गीझोर ने द्वितीय स्थान तथा तान्या पीएम श्री स्कूल दादरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का आयोजन डिप्टी डायरेक्टर , अर्चना गुप्ता मैडम के दिशा निर्देशन में किया गया। मैडम द्वारा समस्त प्रतिभागी छात्रों , उनके अध्यापकों , पेरेंट्स और सहयोगियों को शुभकामनाएं व धन्यवाद दिया। छात्रों के जनपद स्तर पर पहुंचने में सभी का विशेष योगदान होता है और छात्रों को आजीवन इसके लिए कृतज्ञ होना चाहिए तथा मानवीय मूल्य को सर्वोपरि रखना चाहिए।

कार्यक्रम के मॉडल अधिकारी  भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर तीन बार टाई हुआ तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर भी तीन बार टाई हुआ जो दर्शाता है कि शिक्षकों ने छात्रों को जनपद स्तर तक लाने के लिए भरसक प्रयास किया गया है।

प्रोग्राम में संयोजक  राजेश खन्ना तथा श्री भोला कुमार रहे, अंत में  सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्राचार्या  द्वारा प्रोग्राम के समापन की विधिवत घोषणा की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!