ग्रेटर नोएडा

विवाह की सभी रस्मों में 101 रुपए लेकर दहेज प्रथा के खिलाफ कायम की मिसाल

ग्रेटर नोएडा: जब नोएडा ग्रेटर नोएडा जैसे शहर में आधुनिकता की अंधी दौड़ के दौरान शादियों में हों रहे फीजुली खर्च और दहेज जैसी कुरीति अपने चलन में हो तब नोएडा के कोंडली गांव निवासी पिरोज भाटी ने अपने बेटे डॉक्टर मोहित भाटी की शादी में वधू पक्ष से विवाह की सभी रसों में 101 रुपए लेकर दहेज प्रथा के खिलाफ शानदार कार्य किया है। पिरोज भाटी के इस सराहनीय कार्य पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के मुख्य सलाहकार डॉ दीपक शर्मा के नेतृत्व में वर,वधू के दोनों पक्षों को दादरी विधायक तेजपाल नागर व संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय के द्वारा प्रतिक चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि दहेज प्रथा के खिलाफ शानदार पहल करते हुए नोएडा के कोंडली गांव निवासी पिरोज भाटी के पुत्र डॉ मोहित भाटी (MBBS) और राजस्थान के भिवाड़ी निवासी सतवीर विधूड़ी की पुत्री डॉ निशा बिधूड़ी (BDS,MDS) की शादी की सभी रस्में 101 रुपए में सम्पन्न हुई।

जो दहेज प्रथा के खिलाफ एक अनोखी मिसाल है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि शादी में बिना डीजे,हर्ष फायरिंग शराब एवं अन्य दिखावे के बिना बेहद सादगी से विवाह को संपन्न किया। उन्होंने बताया कि इस तरह की शादियों से लड़की के परिवार पर पड़ने वाले अनावश्यक बोझ से छुटकारा मिल जाता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता।

दूल्हा और दुल्हन दोनों उच्च शिक्षित हैं और समाज में एक अच्छा उदाहरण पेश किया हैं। डॉ मोहित भाटी और डॉ निशा की शादी भी इसी तरह की एक मिसाल है, जहां दोनों डॉक्टर हैं और उन्होंने दहेज प्रथा को ठुकराकर एक नए जीवन की शुरुआत की। आशीर्वाद समारोह में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं एवं दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने पहुंचकर वर वधू के पिता चौधरी पिरोज भाटी एवं चौधरी सतवीर विधूड़ी जी को सम्मानित किया। वहीं क्षेत्र के सभी सम्मानित अतिथियों एवं रिश्तेदारों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!