शिक्षण संस्थान
संस्कृति 2K26 का भव्य आगाज़, पहले दिन दिखा उत्साह

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में 27 मार्च 2026 को ‘संस्कृति 2K26’ का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ। पहले दिन 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और पूरे परिसर में जोश व रचनात्मकता का माहौल रहा।
कार्यक्रम में डिबेट, बिजनेस क्विज, एमकेटी मेनिया (एड-मैड शो), पोस्टर मेकिंग, कोड एंड क्रिएट, फ्लिक फ्रेम (रील क्रिएशन), विक्ट्री एरीना (BGMI)और ब्रश एंड ग्लो (फेस पेंटिंग) जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जहां रोमांचक मुकाबलों ने सभी को उत्साहित कर दिया।
छात्रों की प्रतिभा और उत्साह ने पहले दिन को सफल बनाया। संस्कृति 2K26 के आगामी दिनों में और भी रोचक कार्यक्रमों की उम्मीद है।






