शिक्षण संस्थान

एआई आधारित फंडरेज़िंग एवं निवेशक पिच तैयारी पर कार्यशाला का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा : जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग एवं सीएसई (एआई एवं एमएल) विभाग द्वारा, संस्थान नवाचार परिषद (IIC) के सहयोग से, आज “Using AI for Fundraising and Investor Pitch Preparation” विषय पर एक ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में सेबी (SEBI) से प्रो. (डॉ.) दीपांशु अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से प्रभावी फंडरेज़िंग रणनीतियों तथा निवेशकों के लिए आकर्षक पिच तैयार करने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में 70 से अधिक छात्रों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने एआई आधारित आधुनिक तकनीकों के उपयोग से नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के व्यावहारिक ज्ञान को समझा।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता, डीन डॉ. संजय कटियार तथा सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मोहित गुप्ता का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए संस्थान परिवार उनका आभार व्यक्त करता है।

कार्यशाला अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रही। संस्थान की ओर से मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को उनके सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।

संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं नवाचार आधारित कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे विद्यार्थियों के कौशल एवं ज्ञान में निरंतर वृद्धि हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!