शिक्षण संस्थान

आर. बी. एस. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक महोत्सव

ग्रेटर नोएडा: ग्राम अंधेल में स्थित आर. बी. एस. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शील्ड एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक श्री भगवान स्वरूप जी ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामदास नेग एवं श्री भोले नेग (पूर्व उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवा संगठन) उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के चेयरमैन श्री रामवीर सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय का पूरा स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर गोपाल बसु

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!