शिक्षण संस्थान

बालका प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव व नवीन सत्र का शुभारंभ 

मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत नवागत का स्वागत 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )पी एम श्री प्राथमिक विद्यालय बालका नं एक में बुधवार को वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह तथा नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। बच्चों को पुरस्कृत किया गया और नवीन सत्र के लिए पहुंचे बच्चों का स्वागत सत्कार किया गया।

प्राथमिक विद्यालय बालका एक के परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक लखावटी के ए आर पी सतपाल सिंह व ग्राम प्रधान फरीदुजमा खान उर्फ चांद मियां ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में ग्राम प्रधान फरीदुजमा खान उर्फ चांद मियां ने कहा कि शिक्षा ही भविष्य संवारती है और मनुष्य को वास्तविक रूप से मनुष्य बनाती है। शिक्षित समाज के बल पर ही देश का विकास संभव है।

स्कूल पहुंचे बच्चों को टीका लगाया गया और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें बच्चों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, साक्षरता, सामाजिक उत्थान और स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया।

विद्यालय का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया और सभी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-देहात के गणमान्य व्यक्ति, तमाम अभिभावक मौजूद रहे। प्रधान अध्यापक पवन कुमार ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!