शिक्षण संस्थान

GNIT (IPU कैंपस) में PTEMS अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का हुआ सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा: Greater Noida Institute of Technology, IPU Campus ने GN Group of Institutes के तत्वावधान में चेयरमैन Shri B. L. Gupta के मार्गदर्शन में 10 एवं 11 अप्रैल को PTEMS अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) में किया। यह सम्मेलन संस्थान के निदेशक Dr. Somendra Shukla के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य आकर्षण विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता Sarvesh Pathak की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने नवाचार, शोध एवं शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के महत्व पर बल दिया।

साथ ही Shri Saurabh Chandra Agarwal , Director (cloud Ops & reliability engineering), Adobe Technology Services, India , Intel USA के विशेषज्ञ Dr. Mario, मलेशिया से Dr. Jeya Prabvati तथा Dr. Siti Nurul Huda की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त Dr. Sapna Katiyar एवं Guru Gobind Singh Indraprastha University के प्लेसमेंट डायरेक्टर Dr. Ajay Singoli की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कॉन्फ्रेंस में तकनीकी एवं प्रबंधन के उभरते विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का सफल समन्वय Mr. Sujeet Kumar द्वारा किया गया,संस्थान ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!