सोलह वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले गया उसका आशिक
पिता की तहरीर पर पुलिस ने किया नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज,प्रेमी युगल का नहीं लगा कोई सुराग

औरंगाबाद (बुलंदशहर )थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग बालिका को उसका प्रेमी युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रेमी युगल को तलाशा लेकिन प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ी बकापुर से एक सोलह वर्षीय नाबालिग बालिका पांच अप्रैल से लापता है। बालिका क्षेत्र के अमर सिंह इंटर कालेज में पढ़ती है। छात्रा के परिजनों ने उसे तलाशा लेकिन नाकामी हाथ लगी। पीड़िता के पिता ने गांव के ही एक युवक सोनू पुत्र दीपक के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रेमी युगल को तलाशा लेकिन प्रेमी युगल का कोई अता-पता नहीं चला। पुलिस मामले की तह में जाने का प्रयास कर रही है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






